♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान शिव की आराधना का महापर्व है श्रावण मास-स्वामी बिपनानंद महाराज

श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन ट्रस्ट के परमाध्यक्ष स्वामी बिपनानंद महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। श्रावण में भगवान शिव सृष्टि का संचालन कर अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं और जगत का कल्याण करते हैं। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी बिपनानंद महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव कैलाशवासी भगवान शिव बहुत दयालु एवं कृपालु हैं, जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान शिव की आराधना से बढ़कर कोई और साधन नहीं है। भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। जो स्वयं पर्वत पर विराजमान रहकर जगत का संरक्षण करते हैं। श्रावण मास में जो श्रद्धालु भक्त विधि विधान पूर्वक भगवान का जलाभिषेक करता है। उसका जीवन सदैव उन्नति की और अग्रसर रहता है।

स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की शरण में आ जाता है। भगवान शिव की कृपा से उसका कल्याण होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि भगवान शिव परम कल्याणकारी हैं और अपने भक्तों को भवसागर से पार लगाते हैं। भगवान शिव की कृपा से भक्त की सभी कठिनाईयों का शमन हो जाता है। इसलिए श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129