♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बारह ज्योर्तिलिंगों के दर्शन से होती है शिव कृपा की प्राप्ति-स्वामी कैलाशानंद

 

हरिद्वार, 7 अगस्त। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में बारह ज्योर्तिलिंगों के दर्शन व भगवान शिव की पूजा अर्चना व आराधना करने से साधक के सभी कष्ट और परेशानियां दूर हो जाती हैं। शिव कृपा से साधक सुखी, निरोगी और समृद्ध जीवन का आनन्द प्राप्त करता है। सावन में जो श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करता है। उसे भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरे सावन माह चलने वाली विशेष शिव आराधना में सम्मिलित होने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक स्वरूप में सावन के महीने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है।

सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन में विधि पूर्वक शिवजी की आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस माह में भगवान शिव के ‘रुद्राभिषेक‘ का विशेष महत्त्व है। गंगा जल व पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद बेलपत्र, शमीपत्र, कुशा तथा दूब आदि भोलेनाथ को अर्पित करें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पूजा सावन में प्रधान देवता के रूप में की जाती है। हिन्दु धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें अर्द्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। सावन के महीने में प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। विश्व कल्याण की कामना के लिए पूरे सावन चलने वाली स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना के दौरान ऋयम्बेकश्वर नासिक के 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजा अर्चना करायी जा रही है। यूपी के विधायक संगीत सोम ने भी स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में रूद्राभिषेक किया।

विधायक संगीत सोम ने कहा कि सनातन धर्म के संवाहक स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा विश्व कल्याण के लिए प्रतिवर्ष की जाने वाली विशेष शिव आराधना का सकारात्मक प्रतिफल देश दुनिया को प्राप्त होगा। विश्व में शांति का वातावरण बनेगा ओर विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी, राधेश्याम शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129