♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान शिव की आराधना से बदल जाता है जीवन-स्वामी कैलाशानंद गिरी

 

श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की विशेष शिव आराधना दूसरे दिन भी जारी रही। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का विशेष श्रंग्रार कर गंगाजल, पंचामृत व अन्य द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व बताते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से साधक का जीवन बदल जाता है और चरित्र उत्तम बनता है। जिससे भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि शिव कृपा से श्रद्धालु को सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है। पूरे सावन हरिद्वार में निवास करने वाले देवों के देव महादेव भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा का पात्र जो व्यक्ति बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है। महादेव शिव अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि पूरे सावन चलने वाली शिव आराधना के दौरान आम लोगों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यक्ति स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इस दौरान स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, लालबाबा सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129