♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राम मंदिर के उद्घाटन पर दीपोत्सव मनाएं श्रद्धालु-महंत बलवीर गिरी

बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज के महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की अद्भूत परंपराएं देश की पहचान हैं। कार्तिक मास के अवसर पर बिल्ेश्वर महादेव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और 11 सौ दीपक जलाए गए। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन देते हुए महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। भक्तों की सूक्ष्म आराधना और जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर महादेव सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास अत्यन्त पवित्र मास है। कार्तिक मास में किए धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण प्रतिफल भक्तों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में सभी को भगवान कार्तिक की पूजा अर्चना करनी चाहिए और घर में मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है और लक्ष्मी का वास होता है। महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सैकड़ों वर्षो के संघर्ष के पश्चात अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर के उदघाट्न के अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं। इससे युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर दिगम्बर करण भारती, दिगम्बर आशुतोष पुरी, दिगम्बर विनोद गिरी, दिगम्बर अनुज पुरी, दिगम्बर महेश गिरी, दिगम्बर कुलदीप गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129