♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 14 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। गुप्त नवरात्र पूजन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार चैत्र और अश्विन में आने वाले नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। जबकि गुप्त नवरात्रों में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रों में देवी भगवती की पूजा अर्चना करने से साधक का जीवन सफल हो जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती साधक की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। जिससे प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्ति होती है। जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवी भगवती का पूजन व आराधना करने के साथ सभी को देवी स्वरूपों कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
preload imagepreload image
07:27