♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

32 वर्षों से भक्त दुर्गादास अपनी पत्नी की लम्बी आयु के लिए रख रहे है करवा चौथ का व्रत

32 वर्षों से भक्त दुर्गादास अपनी पत्नी की लम्बी आयु के लिए रख रहे है करवा चौथ का व्रत

शादीशुदा पुरुषों के लिए भक्त दुर्गादास दे रहे पर्व की प्रेरणा

हरिद्वार ,20 अक्टूबर। भारतीय परम्पराओं में करवा चौथ का विशेष महत्व है। धर्मनगरी में भी करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं पति की लम्बी उमर के लिए पत्नी वर्त रख कर उनकी लम्बी आयु की कामना करती है। लेकिन धर्मनगरी में 32 वर्षों से महिलाओं को समर्पित करवा चौथ त्यौहार पर सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णदेवी लाल माता मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास अपनी पत्नी की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ पर व्रत रखते चले आ रहे है। भक्त दुर्गादास लगातार 32 वर्षों से व्रत रखकर महिलाओं को आत्म सम्मान देने का काम भी कर रहे है। भक्त दुर्गादास ने कहा कि पति-पत्नी का अटूट रिस्ता होता है। पति को भी पत्नी के कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। मात्र पत्नी ही पति के लिए व्रत रख कर लम्बी आयु की कामना करती है बल्कि हमें भी पत्नी के प्रति समर्पित भाव से व्रत रखकर उसके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवारों के लालन-पालन में अपना योगदान देती है। महिलाओं को भी भरपूर सम्मान पुरुषों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि करवा चौथ परम्पराओं का पर्व है पति-पत्नी को पर्वों की महत्ता समझते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा दें। जबकि उनके द्वारा 32 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ-साथ व्रत रखने की परम्परा अन्य पुरुषों के लिए प्रेरणादायी है। महिलाओं को भारतीय पम्पराओं में देवी का स्वरूप भी माना जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129