♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

 

हरिद्वार, 19 अगस्त। लोक कल्याण के लिए प्रतिवर्ष श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन माह आयोजित की जाने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना शनिवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गयी। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि लोक और शास्त्र दोनों के देवता भगवान शिव को सावन अति प्रिय है। सावन में किए जाने वाले जलाभिषेक और पूजन से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैंै। माता पार्वती ने सावन में ही तप कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। भगवान शिव इतने भोले हैं कि भक्त द्वारा अर्पित किए जाने वाले एक लोटा जल से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन शिव आराधना करने से प्रत्येक मनोरथ पूरा होता है। जो व्यक्ति सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, गंगाजल, भांग, धतूरा, शहद, दही, चंदन आदि अर्पित करता है। उसके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129