♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शमशान में होली मनाते थे भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

शमशान में होली मनाते थे भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 23 मार्च। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने श्री दक्षिण काली मंदिर में विदेशी भक्तों के साथ फूलों की होली खेली और सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निरंजन पीठाघीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि होली रंगों और प्रेम का पर्व है। दुनिया भर में रहने वाले सनातनी खुशीयों और बुराई पर सच्चाई के जीत के प्रतीक और रंगों का उत्सव होली मनाते हैं। भगवान शिव शमशान में होली मनाते थे। भगवान श्रीकृष्ण की बरसाने की होली आज भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि रंगों और उमंगों का पर्व होली एक दूसरे को आपस में जोड़ता है। रंगों, उमंगों और उल्लास का पर्व होली जीवन को नई प्रेरणा देता है। होली मनाते समय मर्यादा का ध्यान रखें और अपनी खुशीयों में समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी शामिल करें। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देश में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं और समाज को आपस में जोड़ते हैं। जिससे एकता, प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने सभी को चंदन का तिलक लगाकर स्वगात किया। स्वामी अंवतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 25 मार्च को स्वामी कैलशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में श्री दक्षिण काली मंदिर में रंगों की होली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में संत महंत शामिल होंगे। इस अवसर पर स्वामी शंकरतिलक आनंद, स्वामी आद्यानंद सरस्वती, डा.राजेंद्र पाराशर, पदम प्रकाश शर्मा, बिजनौर और मेरठ से आए भक्त शामिल रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129