♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूरा देश चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

नया इतिहास रचने जा रहा है भारत-श्रीमहंत रविंद्रपुर

हरिद्वार, 23 अगस्त। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर प्रांगण में चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिण धु्रव पर सफल लैंडिंग की कामना को लेकर विशेष यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए 14 अगस्त से अनुष्ठान किया जा रहा है। आज का दिन ऐतिहासिक है।

भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। पूरा देश चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है।मां मनसा देवी व गंगा मैय्या की कृपा से चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव सफल लैंडिंग के बाद भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 की चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग नहीं होने से इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिक निराश हो गए थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़कर सभी का हौसला बढ़ाया और प्रयास जारी रखने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी के उत्साहवर्द्धन करने से देश के वैज्ञानिकों ने पुनः प्रयास करते हुए चंद्रयान 3 लांच किया। नई तकनीक से लैस चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिण धु्रव की सतह के बेहद करीब पहुंच चुका है और सफलता पूर्वक लैंड करेगा।

निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग एक भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। पूरा देश उत्सुकता से इसकी प्रतीक्षा और प्रार्थना कर रहा है। सभी की प्रार्थना से मिशन अवश्य कामयाब होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129